13 नवंबर 2023 - 07:09
ग़ज़्ज़ा में इस्राईल और अमेरिकी सेना मिलकर कर रही है फिलिस्तीनियों का नरसंहार

चश्मदीदों ने अल जज़ीरा को बताया कि उन्होंने कुछ सैनिकों को अपनी वर्दी पर अमेरिकी झंडा पहने और अंग्रेजी में बात करते देखा है।


अमेरिका एक तरफ इस्राईल से आम नागरिकों पर बम न बरसाने की बात कह रहा है वहीँ दूसरी तरफ इस्राईल के साथ मिलकर उसके फौजी ग़ज़्ज़ा में क़त्ले आम मचा रहे हैं।

फ़िलिस्तीनी शहाब समाचार एजेंसी के अनुसार पश्चिमी ग़ज़्ज़ा के अल-नस्र में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अमेरिकी सैनिक अल-नस्र के आस पास के इलाक़ों में घुसपैठ कर रहे ज़ायोनी सेना के साथ मौजूद है और फिलिस्तीनी लोगों के क़त्ले आम में लगे हैं।

चश्मदीदों ने अल जज़ीरा को बताया कि उन्होंने कुछ सैनिकों को अपनी वर्दी पर अमेरिकी झंडा पहने और अंग्रेजी में बात करते देखा है।

इससे पहले बताया गया था कि अमेरिकी जनरल जेम्स ग्लिन और कई सैन्य अधिकारी ज़ायोनी सेना के साथ काम कर रहे हैं।